महिला ने लाइव आकर किया आत्महत्या का प्रयास
पति व भाई पर लगाए गंभीर आरोप ,हालात गंभीर ,अस्पताल में भर्ती
मेरठ। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक महिला ने लाइव वीडियो बनाकर सुसाइड का प्रयास किया। महिला ने विक्टोरिया पार्क के आसपास खड़े होकर अपना एक वीडियो बनाया। वीडियो में महिला ने कहा कि वो सुसाइड कर रही है। उसने जहर खा लिया है। रोते हुए महिला ने कहा कि उसकी मौत के जिम्मेदार उसका पति, उसका भाई और उनके दोस्त हैं।फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है उसकी हालत गंभीर है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर हो गया है।
वीडियो शनिवार का है हम इसकी पुष्टि नहीं करते है महिला का लगभग डेढ़ मिनट का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पिंक सूट पहने हुए महिला काफी रो रही है। रोते हुए महिला ने पहले अपना नाम बताया। फिर कहा कि मेरे पति का नाम आदेश शर्मा बताया है।
महिला कह रही है वह लोहिया नगर की रहने वाली हूं। महिला कह रही है कि उसने प्वाइजन खा लिया है। मेरी मौत के जिम्मेदार मेरा भाई मनीष, पति आदेश शर्मा उसके दोस्त आशीष, तरुण भड़ाना व मिकल भड़ाना है। इन लोगों ने मुझे बर्बाद कर दिया।
कहा कि आदेश 10 साल से मेरा शारीरिक शोषण कर रहा है और अब मुझे अपनी पत्नी मानने से इंकार कर रहा है। मेरा भाई मनीष जिसे मैंने पालपोस कर बड़ा किया है, आज उसने मुझे बीच रास्ते में छोड़ दिया है। उस भाई ने मेरा बिजनेस, गाड़ी सब धोखे से अपने नाम कर दिया है। इसलिए आज मैं सुसाइड कर रही हूं। मेरी सुसाइड के जिम्मेदार ये लोग हैं।
मेरे तीन बच्चे दुनिया में अकेले हैं
महिला ने वीडियो में कहा कि मेरे तीन बच्चे हैं जो आज इस दुनिया में अकेले हैं। कानून ने भी मेरी कोई मदद नहीं की है। मैं काफी दिनों से परेशान चल रही थी जिसके कारण आज मैं सुसाइड कर रही हूं, मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग हैं।
अस्पताल में भर्ती है महिला
महिला की हालत गंभीर है उसे मंगलपांडे नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वो जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रही है। आरोप है कि महिला शिकायत लेकर महिला थाने गई थी जहां से लौटने के बाद उसने विक्टोरिया पार्क के पास आकर पहले जहरीला पदार्थ खाया, इसके बाद वीडियो बनाकर शेयर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


No comments:
Post a Comment