कैनवास पर उभरती पहचान – लाइव पोर्ट्रेट डेमोंस्ट्रेशन”
ललित कला संस्थान, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में “लाइफ पोर्ट्रेट डेमोंस्ट्रेशन” का सफल आयोजन
मेरठ। ललित कला संस्थान, चौधरी चरण सिंह विवि में कला प्रेमियों एवं विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम “लाइफ पोर्ट्रेट डेमोंस्ट्रेशन” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, हरियाणा के प्रख्यात चित्रकार डा. आर.. के.. सिंह ने अपने अनुभव और कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों को लाइव पोर्ट्रेट बनाने की प्रक्रिया से अवगत कराया।
यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रारम्भ किया। कार्यक्रम का आयोजन ललित कला संस्थान की संयोजिका प्रोफेसर अलका तिवारी के निर्देशन में किया गया कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण, शोधार्थी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर डा. आर.. के.. सिंह ने विद्यार्थियों को लाइफ पोर्ट्रेट की मूलभूत तकनीकों, अनुपात, प्रकाश-छाया (Light & Shade), चेहरे की संरचना तथा अभिव्यक्ति को चित्र में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने चित्रांकन की विभिन्न तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से देखा और उनसे संबंधित प्रश्न भी पूछे।
संयोजिका प्रोफेसर अलका तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के डेमोंस्ट्रेशन कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं, क्योंकि इससे उन्हें प्रख्यात कलाकारों से सीधे सीखने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने अतिथि कलाकार का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
अंत में ललित कला संस्थान की ओर से डा. आर.. के.. सिंह को स्मृति-चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने इस प्रेरणादायक कार्यक्रम की सराहना की और इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक बताया।इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण, शोधार्थी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को चित्रकला के क्षेत्र में नई प्रेरणा और दिशा प्रदान की।


No comments:
Post a Comment