अधिकारी कर-करेत्तर व राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति लाना करें सुनिश्चित-डीएम
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई कर करेत्तर, राजस्व संग्रह तथा राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक
मेरठ ।कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह द्वारा कर-करेत्तर, राजस्व संग्रह तथा राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए विकास कार्यो को समय से करने के निर्देश दिए ।
समीक्षा बैठक में स्टाम्प डयूटी, वाणिज्य कर, प्रवर्तन, खनन, परिवहन, वानिकी, मंडी, नगर पालिका एवं नगर पंचायत की कर करेत्तर, राजस्व संग्रह कार्यों की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया गया कि कर-करेत्तर व राजस्व वसूली के संबंध में संबंधित अधिकारी कार्यवाही करते हुये वसूली में अपेक्षित प्रगति लाया जाना सुनिश्चित करे। स्टाम्प और जीएसटी विभाग को निर्देशित किया गया कि स्टाम्प एवं जीएसटी चोरी पर गहनता से जांच की जाये तथा प्रवर्तन की आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि बिजली चोरी पर रोक लगाई जाये लेकिन बेवजह रात्रि के समय ग्रामीण क्षेत्रो में उपभोक्ताओ को परेशान न किया जाए। गर्मी के दृष्टिगत विद्युत तार, विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर की जांच करते हुये उनका मेन्टीनेंस कार्य सुनिश्चित किया जाए। मानक के अनुसार विद्युत आपूर्ति संचालित रहे। समस्त नगर पंचायत/नगर पालिकाओ को निर्देशित किया गया कि साफ-सफाई, सडक मार्ग मरम्मत सहित विकास कार्यों को सुनिश्चित किया जाये। खनन विभाग को निर्देशित किया गया कि अवैध खनन पर रोक लगाई जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता, जवाबदेही एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, समस्त ईओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment