ग्रेटर नोएडा के फ्लैट में मिला युवती का शव
परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप
नाेएडा। ग्रेटर नोएडा के एक फ्लैट के अंदर एक युवती का शव मिला था। युवती दिल्ली के न्यू अशोक नगर की रहने वाली है. परिजनों ने लड़की दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक युवती 5 साल से अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन-रिलेशन में ग्रेटर नोएडा में रह रही थी। युवक और युवती दोनों ही दिल्ली के रहने वाले थे। वहीं युवती का 1 मार्च को रविवार के दिन फंदे पर लटका हुआ शव मिला था. अब मृतक युवती की बहन ने बॉयफ्रेंड पर ही जान लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल आरंभ कर दी है।


No comments:
Post a Comment