स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ महाराज का मानस प्रवचन कल से 

 मेरठ।  जगत गुरु सेवा समिति द्वारा ब्रह्मलीन जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वामी दिव्यानंद तीर्थ  महाराज की सातवीं पुण्यतिथि पर परम पूज्य भानपुरा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य के पावन सानिध्य में दिव्य मानस प्रवचन सोमवार 30 मार्च से  3 अप्रैल 2026 तक राजवंश भवन निकट आर्य समाज मंदिर डी ब्लॉक शास्त्री नगर में आयोजित होने जारही हे

 यह जानकारी समिति के अध्यक्ष डॉ अतुल गौर एवं कथा के मुख्य संयोजक मनोज गर्ग ने पत्रकार वार्ता में दी । उन्होंने बताया कि गत 7वर्षों से यह पुनीत कार्य समिति द्वारा किया जाता हैं इस बार परम पूज्य अवानतर भानपुरा पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानन्द तीर्थ  महाराज  द्वारा 5 दिवसीय दिव्य मानस प्रवचन किया जाएगा ।जिसके साथ साथ राम चरित्र मानस  का पाठ भी वेद पाठी यो द्वारा किया जाएगा शुक्रवार 3 अप्रैल को विश्राम किया जाएगा उसी के बाद भंडारे का प्रसाद भी वितरण किया जाएगा।पत्रकार वार्ता में मनोज सैन,संजय गोयल, नरेंद्र राष्ट्रवादी, मीडिया प्रमुख आलोक सिसोदिया अमित गुप्ता, चिराग गुप्ता, राकेश गोयल, रोली गोयल,निर्मला देवी,नितिन गर्ग,आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts