हरियाणा को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम! 

अंबाला में दो किलो RDX बरामद, तीन आरोपी  गिरफ्तार 

अंबाला,एजेंसी।  हरियाणा को दहलाने की साजिश को STF ने नाकाम कर दिया है। अंबाला में करीब दो किलो विस्फोटक पदार्थ (RDX) बरामद हुआ है। अंबाला STF ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों बराड़ा से अंबाला की तरफ जा रहे थे जिन्हें STF अंबाला की टीम ने रास्ते में ही गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक बैग बरामद हुआ था। इसकी तलाशी लेने पर उसमें से विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए।  

इन तीन आरोपियों की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच में है। तीनों बाइक पर जा रहे थे और ये बाइक आरोपी जगवीर की है। इन तीन आरोपियों में से एक गांव कंबासी, दूसरा अजमेर और तीसरा मेरठ का रहने वाला है। इन तीन आरोपियों से अभी आगे की जांच की जाएगी कि आखिर इनका मकसद किया था। क्यों ये लोग विस्फोटक लेकर घूम रहे थे और किस घटना को अंजाम देने वाले थे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts