गुवाहाटी पहुंचे पीएम मोदी, कोकराझार का दौरा रद्द

गुवाहाटी (एजेंसी)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से दो दिन के असम दौरे पर हैं। दोपहर करीब 1.30 बजे वे गुवाहाटी पहुंचे। पीएम गुवाहाटी के अलावा आज कोकराझार और सिलचर का दौरा करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका कोकराझार का दौरान रद्द कर दिया गया है।
अब पीएम गुवाहाटी से सिलचर जाएंगे। यहां वे 47,800 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
पीएम यहां से नॉर्थ ईस्ट के लिए 3 नई ट्रेनों की शुरुआत भी करेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक पीएम शाम 5 बजे गुवाहाटी में करीब 19,680 करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे। यहीं से कोकराझार के 4570 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स की भी शुरुआत करेंगे।
14 मार्च को सुबह करीब 10:45 बजे प्रधानमंत्री सिलचर में भूमि पूजन करेंगे और करीब 23,550 करोड़ रुपए के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts