समर क्रिकेट कैंप में खिलाड़ियों को दिए बल्लेबाजी के टिप्स
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में आयोजित समर कैंप में बृहस्पतिवार को क्रिकेटरों को बल्लेबाजी के टिप्स दिए गए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि जीटीबी क्रिकेट एकेडमी, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में समर क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को कैंप में 7 से 14 वर्ष और 15 से 18 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। लगभग 55 बच्चों ने कैंप में प्रतिभाग किया और शानदार हुनर दिखाया। बृहस्पतिवार को बच्चों को बल्लेबाजी के टिप्स दिए गए। इसमें बच्चों को कवर ड्राइव, स्ट्रेट ड्राइव और रक्षात्मक शॉट खेलना सिखाया गया। बच्चों ने कैंप का लुत्फ उठाया। कोच ने बताया कि कैंप में बच्चों को मैच भी खिलाएं जाएंगे और उनके प्रदर्शन के आधार पर बच्चों को पानीपत में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने का भी मौका मिलेगा।


No comments:
Post a Comment