पी कुमारन बने ब्रिटेन में भारत के नए उच्चायुक्त

नई दिल्ली (एजेंसी)।
भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक पेरियासामी कुमारन को यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कुमारन जल्द ही अपना पद संभालेंगे। वे 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं और फिलहाल विदेश मंत्रालय में सचिव (ईस्ट) के पद पर कार्यरत हैं।
 कुमारन इस पद पर विक्रम दोराईस्वामी की जगह लेंगे, जिन्हें अब चीन में भारत का राजदूत बनाया गया है। कुमारन को एक अनुभवी और कुशल अधिकारी माना जाता है, जिन्होंने कई अहम अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियां निभाई हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts