यूपी में कल से बारिश-ओले का अलर्ट
आंधी चलने का भी अनुमानलखनऊ (एजेंसी)।यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री पार कर गया है। मौसम विभाग ने कल से कई इलाकों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में बिजली गिरने और आंधी चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिन मौसम बदला रहेगा। इससे तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, अनुमान है कि मार्च के आखिरी हफ्ते तक प्रदेश में पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।
वहीं, गोरखपुर समेत 10 जिलों में शनिवार को पांचवे दिन भी धुंध दिखाई दी। 30-40 किमी/घंटे की स्पीड से हवाएं चल रही हैं। दिन बढ़ने के साथ तेज धूप की वजह से सड़कों पर लोग गमछे और छातों में दुबके नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा सबसे गर्म शहर रहा।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि 15 मार्च से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में बारिश की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। ओले भी गिरेंगे। मौसम में अचानक बदलाव से पारे में गिरावट होगी। रात के वक्त हल्की ठंड का एहसास होगा।


No comments:
Post a Comment