शुरूआती जांच में ब्रेस्ट कैंसर से निजात पायी जा सकती है-डा सुधि कम्बोज 

ब्रेस्ट कैंसर एवं थायरॉयड जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप  का आयोजन 

मेरठ।   महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डिपार्टमेंट ऑफ ब्रेस्ट एंड एंडोक्राइन सर्जरी विभाग एवं बीईएनएस सुपर स्पेसलिटी क्लीनक के तत्वावधान में एएसपीजी कालेज मवाना में ब्रेस्ट कैंसर ओर थायराईड अवेयरनेस  स्क्रीनिंग कैंप का आयासेजन किया गया।

  कैंप में  डॉ. सुधि . कम्बोज के मार्गदर्शन में महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर और थायरॉयड से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं तथा आधुनिक तकनीक NIRAMAI Thermalytix™ के माध्यम से स्क्रीनिंग भी की गई। यह तकनीक बिना छूए, बिना दर्द और बिना रेडिएशन के प्रारंभिक स्तर पर कैंसर की पहचान करने में सक्षम है।कैंप में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों, समय पर जांच के महत्व तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

डॉ. सुधि ए. कम्बोज ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर का समय पर पता चलने पर इलाज पूरी तरह संभव है, इसलिए महिलाओं को किसी भी प्रकार की गांठ, सूजन या असामान्य लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। इस सफल स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में डॉ. विजय कुमार , नीता डुब्लिश, मीनू रस्तोगी एवं शिवानी का विशेष योगदान रहा। इनके सहयोग और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts