हर कैनवास, उसकी कहानी”
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आरजीपीजी में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर कैनवास, उसकी कहानी विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज तथा इस्माईल नेशनल गर्ल्स पीजी कॉलेज के मध्य हुए एम.ओ.यू. के अंतर्गत संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की रचनात्मकता, संवेदनशीलता और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को कला के माध्यम से अभिव्यक्त करना था।
प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने चित्रों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, शिक्षा, समानता तथा समाज में महिलाओं की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। रंगों, प्रतीकों और रचनात्मक विचारों से सजे इन चित्रों में यह संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया कि हर महिला के जीवन में संघर्ष, साहस और उपलब्धियों की एक अलग कहानी होती है।निर्णायक मंडल में डॉ हिना यादव एवं कुमारी ईंशा रहीं उन्होंने प्रतिभागियों की कृतियों का मूल्यांकन उनकी रचनात्मकता, विषय की अभिव्यक्ति, रंग संयोजन तथा मौलिकता के आधार पर किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में सैफी तथा वंदना गौतम को प्रथम स्थान, अर्शी तथा इल्मा को द्वितीय स्थान हिफजा एवं जैस्मिन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ रूमा, सिमरन एवं प्राची यादव को सांत्वना पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय की प्राचार्य ने आपको बधाई दी और आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रम करते रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ नाजिमा इरफान ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज में महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम के अंत में विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर अर्चना रानी ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम की सफल आयोजन में विभाग की शिक्षिकाओं डॉ पूनम लता सिंह डॉक्टर गरिमा कुमारी अथक सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment