होली पर कोशिश संगठन ने पेश की एकता की मिसाल

मेरठ। होली के अवसर पर सामाजिक संगठन 'कोशिश' ने कृष्णपाड़ा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम और सिक्ख समाज के लोग शामिल हुए और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। 

संगठन के अध्यक्ष अजय सेठी ने कहा कि नफरत और बुराइयों का दहन करने का नाम ही होली है। होली मिलन कार्यक्रम में शहर के विभिन्न रंग कर्मियों ने भी भाग लिया।कार्यक्रम में अजय सेठी के अलावा जसपाल सिंह चावला, मुहम्मद कैफ, करन कामरा , उमेश सिंघल, अर्चित अग्रवाल, मोहनलाल वर्मा, विनीत जैन, मुकेश शर्मा, विशाल शर्मा, बॉबी रस्तोगी, गोपाल रस्तोगी, संजय तोमर, मुकेश कुमार, सुरेंद्र अग्रवाल और विवेक शर्मा मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts