डॉक्टर दंपती क्लीनिक पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
पुलिस की छापेमारी में डाक्टर दंपती और तीन लड़कियों एवं तीन ग्राहकों अरेस्ट
कोठी किराए पर लेकर आठ माह से करा रहे थे अनैतिक व्यापार
मेरठ।थाना लोहिया नगर पुलिस ने शास्त्री नगर एल ब्लॉक में एक कोठी पर छापा मार कर सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने डाक्टर दंपती और तीन लड़कियों एवं तीन ग्राहकों अरेस्ट किया है।तीनों लड़कियों को रिवार के सुपुर्द कर दिया, जबकि ग्राहक और डॉक्टर दंपती के खिलाफ नैतिक व्यापार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 12साल पहले भी डॉक्टर जिस्मफरोशी जेल जा चुका है।
एल ब्लाक में अनिल गोयल और आकाश गोयल का कमला कुटी के नाम से निवास है।आठ ह पहले उक्त कोठी को लोहियानगर डॉक्टर केके गुप्ता और उनकी पत्नी हेमा गुप्ता ने किराए पर लिया था। यक्त कोठी में डॉ. केके गुप्ता और नकी पत्नी ने क्लीनिक खोल दिया। कोठी के गेट पर दोनों ने बोर्ड लगा रखा था। दोनों अपने को साइकोलॉजिस्ट बताते थे।सेक्सोलाजिस्ट की आड में डॉक्टर गुप्ता कोठी स्थित क्लीनिक के अंदर जिस्मफरोशी करा रहे थे आसपास के लोगों को डॉक्टर दंपती की हरकतों के बारे में जानकारी मिली। जानकारी पुलिस को दे गई।जिस पर लोहियानगर पुलिस की टीम ने क्लीनिक के अंदर छापा मारा। वहां से तीन लड़कियां और तीन ग्राहक कपिल, सुहैल और दीपक पकड़े गए, पुलिस ने डॉ. केके गुप्ता और हेमा गुप्ता को भी हिरासत में ले लिया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि तीनों लड़कियों को उनके स्वजन को सौंप दिया है, जबकि तीनों ग्राहक और डॉक्टर दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यौन संबंधी बीमारी के मरीजों को बनाता था ग्राहक
यौन संबंधी बीमारी का उपचार कराने वाली महिलाएं और युवकों को भी डॉक्टर ग्राहक बनाते थे। एसपी सिटी ने बताया कि डॉक्टर दंपती की डिग्री के बारे में भी गहनता से जांच की जा रही है. अभी तक जांच में सामने आया कि यौन संबंधी बीमारी का उपचार कराने वाले मरीजों को ही ग्राहक बनाता था. क्लीनिक के अंदर कोठी में कई रूम बना रखे थे. वहां पर ही जिस्मफरोशी कराई जा रही थी।ग्राहक अपने साथ अन्य युवक और महिलाओं को भी डॉक्टर के क्लीनिक पर ले जाते थे. कालोनी के लोगों को पिछले तीन माह से जिस्मफरोशी का शक हो गया था।तभी से पूरी कालोनी के लोग डॉक्टर दंपती की हरकतों से परेशान हो गए थे। कालोनी के लोगों ने मालिक से मकान खाली कराने की अपील भी की थी। यही कारण था शनिवार को कालोनी के लोगों ने ही मकान स्वामी को जानकारी दी और उन्होंने पुलिस को अवगत कराया।


No comments:
Post a Comment