गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ ने की जीत से शुरूआत

-- पानीपत में चल रही है सफीदो क्रिकेट लीग

मेरठ। पानीपत में शुरू हुए सफीदो क्रिकेट टूर्नामेंट में मेरठ की गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत से आगाज किया।

पहला मैच जींद क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। जींद क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से नीरव ने 4, अर्जुन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया और 6 विकेट से मुकाबला जीता। टीम की ओर से अक्ष ने 48, दक्ष ने 49 रन बनाए। दूसरा मैच ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और पानीपत एकेडमी की टीम के बीच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इसमें युग ने 49, देवांश शर्मा ने 48, लक्ष्य ने 38 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पानीपत की टीम 16.4 ओवर में 151 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में ऋषभ की ओर से आरोहन ने 4, अुर्जन ने 3 विकेट लिए। तीसरा मैच करनाल क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी केे बीच हुआ। इसमें करनाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 145 रन बनाए। गेंदबाजी में नीरव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी की टीम ने 19 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया और दो विकेट से मेच जीता। टीम की ओर से राघव ने 40, अक्स ने 41 रन बनाए। इसके बाद सफीदो और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सफीदों की टीम ने 2 विकेट से मैच जीता। इस मौके पर आयोजन सचिव पवन शर्मा व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया रविवार को भी टूर्नामेंट में मैच होंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts