जागरूकता से आगे बढ़कर होंडा मोटर साइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने मुरादाबाद में सड़क सुरक्षा को दिया नया आयाम
मुरादाबाद : जिम्मेदार और स्मार्ट मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) ने मुरादाबाद में एक व्यापक रोड सेफ्टी अवेयरनेस कैंपेन आयोजित किया। इस पहल में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के 2400 से अधिक छात्रों और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अभियान का उद्देश्य पारंपरिक जागरूकता से आगे बढ़कर प्रतिभागियों को व्यावहारिक और अनुभवात्मक सीख प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान रोड सेफ्टी से जुड़े इंटरैक्टिव सेशन, क्विज़, गेम्स और सिचुएशन-आधारित चर्चाएं आयोजित की गईं, जिनके माध्यम से प्रतिभागियों को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या चिंताजनक बनी हुई है, जिससे इस तरह के जागरूकता अभियानों की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है। HMSI की यह पहल युवाओं में जिम्मेदारी, अनुशासन और सतर्कता विकसित करने पर केंद्रित रही।
कंपनी का यह प्रयास उसके वैश्विक विज़न “Safety for Everyone” के अनुरूप है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2050 तक सड़क हादसों में शून्य मृत्यु दर हासिल करना है। साथ ही, यह भारत सरकार के 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को 50% तक कम करने के लक्ष्य का भी समर्थन करता है।
कार्यक्रम में वर्चुअल राइडिंग सिम्युलेटर, किकेन योसोकू ट्रेनिंग (KYT) और स्किल-बेस्ड राइडिंग एक्टिविटीज जैसे व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल थे। HMSI देशभर में अपने ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क और सेफ्टी ड्राइविंग एजुकेशन सेंटर्स के माध्यम से अब तक 1.2 करोड़ से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा शिक्षा प्रदान कर चुका है।
यह पहल युवाओं को ‘रोड सेफ्टी एंबेसडर’ के रूप में तैयार करने और सुरक्षित समाज निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है।


No comments:
Post a Comment