अनिल कपूर के एक्शन अवतार ने जीता फराह का दिल

मुंबई । अभिनेता अनिल कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सूबेदार' गुरुवार को ओटीटी पर स्ट्रीम हो गई। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। अभिनेता ने इस फिल्म के जरिए दमदार एक्शन अवतार में वापसी की है, जिसकी हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। दर्शक और इंडस्ट्री के लोग उनके अभिनय की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज के साथ ही मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने अनिल कपूर की जमकर तारीफ की।
 उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अनिल के साथ तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "सूबेदार क्या शानदार फिल्म है। अनिल कपूर सच में आप कमाल हो। इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन अभिनेता।" फराह ने लिखा कि डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी को मेडल मिलना चाहिए। उन्होंने फिल्म के अन्य कलाकारों की जमकर तारीफ की। राधिका मदान के बारे में कहा, "राधिका मदान, आप बहुत शानदार लगीं। यह अब तक का आपका सबसे अच्छा काम है।"
एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म 'सूबेदार' का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। फिल्म में अनिल कपूर के अलावा, राधिका मदान, मोना सिंह, अदित्य रावल और सौरभ शुक्ला जैसे मंझे हुए कलाकार अहम किरदार में हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts