आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीगः

 प्रियम गर्ग  शतक की  बदौलत   शुभम स्मैशर्स छह विकेट से जीता मैच

- मैन ऑफ द मैच बने शुभम स्मैशर्स के कप्तान प्रियम गर्ग ने 46 गेंद पर 102 रन बनाए

-  शुभम स्मैशर्स के काव्य तेवतिया और बादल सिंह बालियान ने 42-42 रन बनाए

- मेरठ साउथ वारियर्स के अंकुर मलिक ने 33 गेंद पर 66 रन, विश्वेन्दर चौधरी ने 42 रन बनाए

- मेरठ साउथ वारियर्स के इंजमाम ने 10 गेंद में 36 रन बनाए

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्चावधान में आयोजित की जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर शुक्रवार को लीग का पहला मैच दोपहर दो बजे से मेरठ साउथ वारियर्स और शुभम स्मैशर्स के बीच खेला गया। जिसमें शुभम स्मैशर्स ने तीन विकेट से मैच जीता। 

 टॉस जीतकर मेरठ साउथ वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मेरठ साउथ वारियर्स के सलामी बल्लेबाज इंजमाम हुसैन और विश्वेन्द्र चौधरी ने बड़े शॉट खेलते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई। 3.4 ओवर में ही टीम का स्कोर 68 रन हो चुका था तभी लय में दिखाई दे रहे इंजमाम बड़ा शॉट मारने के प्रयास में अर्णव सोम की गेंद पर काव्य तेवतिया को कैच दे बैठे। इंजमाम ने 3 चौके और 4 छक्कों के साथ 10 गेंद में 36 रन बनाए। नंबर तीन पर आए अमोघ जिंदल ने स्कोर की गति को बनाए रखा मगर 18 गेंद पर 18 रन बनाने वाले अमोघ जिंदल का कैच अर्णव सोम ने अपनी ही गेंद पर पकड़ लिया। शानदार बल्लेबाजी करने वाले विश्वेन्दर चौधरी अर्धशतक बनाने से चूके और 9 चौकों के साथ 27 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हो गए। विश्वेन्दर चौधरी का कैच सक्षम राय की गेंद पर अर्णव सोम ने पकड़ा। 

14 ओवर में ही मेरठ साउथ वारियर्स का स्कोर 3 विकेट खोकर 157 रन हो चुका था। अंकुर मलिक एक छोर पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन शुभम मिश्रा 8 रन बनाकर शिवा त्यागी की गेंद पर विकेटकीपर बादल सिंह बालियान को विकेट के पीछे कैच दे बैठे। आकाश 2 रन बनाकर सक्षम राय की गेंद पर प्रशांत राणा को कैच थमा बैठे। शानदार पारी खेलने के बाद अंकुर मलिक धैर्य खो बैठे और प्रशांत राणा की गेंद पर प्रियम गर्ग को कैच दे बैठै। अंकुर मलिक ने चार चौके- छह छक्के के साथ 33 गेंद पर 66 रन बनाए।

इसके बाद विनित और शोएब ने पारी को संभाला और स्कोर को गतिमान बनाए रखा। 20वें ओवर मे शोएब 18 रन बनाकर छक्का मारने के प्रयास में प्रशांत की गेंद पर काव्य तेवतिया के हाथों कैच आउट हो गए। रिषभ बंसल 2 रन बनाकर रनआउट हो गए। विनित पंवार 7 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद लौटे।मेरठ साउथ वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 215 रन बनाए।शुभम स्मैशर्स के गेंदबाज प्रशांत राणा ने दो, अर्णव सोम ने दो, सक्षम राय ने दो और शिवा त्यागी ने एक विकेट लिया। 

216 रन के बडे़े लक्ष्य का पीछा करने उतरे शुभम स्मैशर्स के सलामी बल्लेबाज प्रियम गर्ग को दूसरे ओवर में ही जीवनदान मिला जब मनमोहन की गेंद पर उनका कैच पकड़ा गया। मगर फुलटॉस गेंद ही हाइट ज्यादा होने के कारण थर्ड अंपायर ने नो बॉल करार देते हुए प्रियम को नॉटआउट दिया। इसके बाद मनमोहन के इसी ओवर में प्रियम गर्ग ने दो छक्के मार कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। 

दूसरे छोर पर खड़े काव्य तेवतिया ने भी हाथ खोले और तीसरे ओवर में विनित की गेंद पर दो शानदार चौके ठोक डाले। चौथे ओवर फेंक रहे मनमोहन सैनी की पहली दो गेंद पर प्रियम गर्ग ने दो शानदार चौके जड़ने के बाद नोबॉल पर एक छक्का मार दिया। तीसरी गेंद पर प्रियम ने फिर चौका लगा दिया। पांचवी गेंद पर काव्य ने चौका जड़ दिया। चौथे ओवर में 24 रन आए और टीम का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 53 रन बन गए। पांचवा ओवर फेंक रहे शुभम मिश्रा के ओवर में काव्य तेवतिया ने एक चौका और दो छक्के मार दिए। 5 ओवर में 70 रन बनाकर शुभम स्मैशर्स मजबूत स्थिति में थी। छठा ओवर फेंक रहे आकाश के ओवर में प्रियम गर्ग ने दो छक्के और एक चौका मार कर अपना अर्धशतक पूरा दिया। 8वां ओवर फेंक रहे शुभम की पहली ही गेंद पर एक छक्का मारकर टीम का स्कोर 100 पर पहुंचा कर प्रियम गर्ग ने अगली गेंद पर फिर छक्का मार दिया। रिषभ बंसल के ओवर की पहली दो गेंद पर भी प्रियम गर्ग ने दो छक्के और फिर एक चौका मार कर सामने वाली टीम के हौंसले तोड़ दिए। इन दोनों बल्लेबाजों के सामने मेरठ साउथ वारियर्स के गेंदबाज निस्तेज नजर आ रहे थे। 

10 ओवर में शुभम स्मैशर्स ने बिना कोई विकेट खोए 136 रन बना लिए थे और अब जीत के लिए 60 गेंद पर 80 रन का आसान लक्ष्य सामने था। आईआईएमटी मेरठ टी20 लीग के उद्घाटन मैच में पहला शतक मारने वाले प्रियम गर्ग ने सिर्फ 44 गेंद पर इस लीग में अपना दूसरा शतक पूरा कर लिया। मगर 46 गेंद पर 8 चौके-9 छक्के मार कर 102 रन बनाने वाले प्रियम गर्ग गेंदबाज मोहम्मद अमान की गेंद पर विनित पंवार को कैच दे बैठे। 11.3 ओवर में 146 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा लेकिन बादल सिंह बालियान ने आते ही चौके-छक्के जड़ने शुरू कर दिए। लेकिन मैच जल्दी खत्म करने के प्रयास में काव्य तेवतिया मोहम्मद अमान की गेंद पर विनित पंवार को कैच पकड़ा बैठे। काव्य तेवतिया ने 4 चौके-2 छक्के के साथ 29 गेद पर 42 रन बनाए।  

अंतिम 24 गेंद पर जीत के लिए 25 रन चाहिए थे। विकेट पर मौजूद बादल सिंह बालियान छक्का मारने के प्रयास में शुभम मिश्रा की गेंद पर शाहीब रिजवी को कैच दे बैठे। बादल सिंह बालियान ने 3 चौके-3 छक्के के साथ 24 गेंद पर 42 रन बनाए। लेकिन सक्षम राय ने विनित पंवार की गेंद पर धोनी के पसंदीदा हैलीकाप्टर शॉट से वाइड लॉंग ऑन पर शानदार छक्का जड़ कर सारा दबाव कम कर दिया।  

सक्षम राय 20 रन बनाकर विनित पंवार की गेंद पर शाहीब रिजवी को कैच थमा बैठे। मगर 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर प्रशांत राणा ने शुभम स्मैशर्स को 6 विकेट से जीत दिला दी। प्रशांत राणा ने नाबाद सात रन बनाए। सन्नी भाटी एक रन बनाकर नाबाद लौटे। 

 मेरठ साउथ वारियर्स के गेंदबाज मोहम्मद अमान ने दो, विनित पंवार और शुभम मिश्रा ने एक-एक विकेट लिया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts