सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन एवं मॉडल इम्यूनाइजेशन सेंटर शुभारम्भ

  मेरठ। जिला महिला अस्पताल में गुरूवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन एवं मॉडल इम्यूनाइजेशन सेंटर शुभारम्भ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एवं डॉ मीनाक्षी सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका, ने संयुक्त रूप से  किया गया।

डॉ अशोक कटारिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ ने बताया कि एचपीवी वैक्सीनेशन हेतु लक्षित वर्ग की किशोरी की उम्र 14 वर्ष (जिसका 14वां जन्मदिन पूरा हो चुका हो तथा 15वां जन्मदिन अभी पूरा नहीं हुआ हो) की जायेगी। उपरोक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ देश एवं प्रदेश स्तर पर दिनांक 28 फरवरी 2026 को किया जा चुका है। एचपीवी वैक्सीन का एक डोज लगाया जायेगा, जोकि निःशुल्क है।

डॉ प्रवीण कुमार गौतम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण कैम्पेन मोड में आगामी 3 माह तक चलाया जायेगा तत्पश्चात राष्ट्रीय टीकाकरण सारणी में शामिल किया जायेगा। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की सुदृढ़ीकरण हेतु मॉडल इम्यूनाइजेशन सेंटर जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित किया गया है जिसके अन्तर्गत गर्भवती माताओं एवं बच्चों तथा किशोरियों का टीकाकरण किया जायेगा।

उद्घाटन के समय डॉ अशोक कटारिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ, डॉ पूजा शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आरसीएचओ मेरठ, डॉ प्रवीण कुमार गौतम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी मेरठ, डॉ अतुल कुमार, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी मेरठ, अल्ताफ अली, कार्यक्रम अधिकारी,जे. एस. आई., जिला महिला चिकित्सालय के चिकित्सक गण, सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि गण एवं वैक्सीनेशन के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts