गेल गैस ने  नयी गाइडलाइन जारी की

कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल कनेक्शन को 20 प्रतिशत कम गैस इस्तेमाल का आदेश

 गेल गैस के कनेक्शन की जिले में बढ़ी डिमांड 

 मेरठ। गैस को लेकर   पीएनजी और सीएनजी  निर्माता कंपनी गेल गैस ने भी अपने ग्राहको के लिए नई गाइडलाइन जारी करते हुए कुछ दिशा- निर्देश जारी किए हैं और पालन न करने पर जुर्माने का भी प्रावधान रखा है।

 गेल गैस के जनरल मैनेजर  विनय कुमार ने बताया कि वैसे ताे हमारे पास अभी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। लेकिन माहौल देखते हुए और भविष्य में कोई परेशानी ग्राहकों को न हो इसके लिए हमने अपने कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल कनेक्शन वाले ग्राहकों को 20 प्रतिशत गैस कम इस्तेमाल करने के दिशा- निर्देश दिए हैं।

पालन नहीं तो पेन्लटी

उन्होंने बताया कि क्योंकि गैस की सप्लाई 24 घंटे रहती है। इसलिए इस्तेमाल के मानक में पिछले 6 महीने का इस्तेमाल मुख्य रहेगा। यदि ग्राहक का पिछले छह महीनों का औसत से आने वाले महीने का बिल 20 प्रतिशत कम नहीं रहता तो ग्राहक पर जुर्माना लगाया जाएगा।

घरेलू कनेक्शन पर कोई प्रभाव नहीं

विनय कुमार ने बताया कि घरेलू कनेक्शन पर अभी इसका कोई असर नहीं है। सामान्य रूप से ही सप्लाई की जा रही है। इसके साथ जब से एलपीजी  की किल्लत हुई है तब से हमारे पास नए कनेक्शन के लिए भी आवेदनों की संख्या बढ़ रही है।

50  हजार से ज्यादा कनेक्शन शहर में

गेल गैस के लगभग 55000 कनेक्शन घरेलू और 200 से अधिक कनेक्शन कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल हैं। ऐसे में एक बड़ा वर्ग गेल गैस के भरोसे भी है। अगर कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल की तरह ही घरेलू गैस पर भी जुर्माने का प्राधान आ जाता है तो शहर में गैस को लेकर और भी ज्यादा समस्या हो सकती है।

नए कनेक्शन की बढ़ी डिमांड़

कंपनी के जीएम  ने बताया कि जब से शहर में एलपीजी  की समस्या बढ़ी है तब से हमारे पास नए कनेक्शनों के आवेदन भी बढ़े हैं। लोग गेल गैस में भी रूचि दिखा रहे हैं और क्योंकि हमारे पास घरेलू सप्लाई की कोई समस्या नहीं है इसलिए हम भी रोजाना ज्यादा से ज्यादा नए कनेक्शन लोगों को दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts