होली मिलन - 

रंगों की बौछारों में दिखा 'राजनीतिक सौहार्द'

- परंपरागत होली खेलने  जिमखाना मैदान में एकत्र हुए विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग

- भाजपा से लेकर कांग्रेस और सपाई भी हुए शामिल

मेरठ। प्रत्येक राजनीतिक दल वैसे तो एक दूसरे के घोर विरोधी होते हैं लेकिन जब बात रंगों के त्योहार होली की हो तो सांप्रदायिक सौहार्द की भांति राजनीतिक सौहार्द का वातावरण बन ही जाता है। हर साल की तरह इस साल भी जिमखाना मैदान में राजनीतिक दलों द्वारा 'राजनीतिक होली' खेली गई। 



इस होली मिलन समारोह में कई बुद्धिजीवियों ने भी भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी के अलावा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता भी शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ यूसुफ कुरैशी ने कहा कि रमज़ान जैसे मुबारक मौक़े पर भी मुसलमान रंगों के त्योहार में शामिल हो रहे हैं जो इस बात का सुबूत है कि अभी भी लोकतंत्र में सौहार्द बाक़ी है। राज्य सभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने ऐसे आयोजनों को स्वस्थ परंपरा बताया। शहर विधायक रफीक अंसारी ने इस प्रकार के आयोजनों में सामूहिक भागीदारी को सांप्रदायिक सौहार्द की रीढ़ बताया। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के राजनीतिक सौहार्द की भांति सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द भी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में हरपाल सैनी और राजेंद्र शर्मा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts