विज्ञान घर का बजा बिगुल
विज्ञान घर में आंध्र प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुल 6 प्रतिभागी पहुचें
मेरठ।राष्ट्रीय विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के तत्वाधान में 17 से 26 मार्च तक दुनिया का पहला विज्ञान आधारित रियलिटी शो का आयोजन हो रहा है हालाकि तैयारियों के बीच ही प्रतिभागी विज्ञान घर पहुचने लगे है। रविवार को सबसे पहले बिहार से नीतेश कुमार, आंध्र प्रदेश से कोला लहरी, नागा फाल्गुन, युवन गुप्ता, उत्तर प्रदेश से उत्कर्ष और लकी कश्यप पहुचें साथ में बिहार के राज्य समन्वयक नीतेश पटेल और आंध्रा के राज्य समन्वयक, टी सुरेश भी पहुच गए । उनसे मिलने के लिए प्रोफेसर संजीव शर्मा, डॉ सरिता, अरविंद कुमार शर्मा, प्रोफेसर योगेश चंद शर्मा, संगीता, प्रवीण कुमार, अंजली, प्रीति शर्मा भी पहुचें ।


No comments:
Post a Comment