एमएसएमई ट्रेड एनेबलमेंट एवं मार्केटिंग पर  कार्यशाला का आयोजन 

 मेरठ। युवाओं को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन में “एमएसएमई ट्रेड एनेबलमेंट एवं मार्केटिंग कार्यशाला 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारत सरकार के MSME मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड  द्वारा, विमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म) के सहयोग से आयोजित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बाेलते हुए सिवाल खास विधायक गुलाम मौहम्मद ने कहा कि  देश की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई  सेक्टर की अहम भूमिका है। उन्होंने टीम पहल को छोटे और मझोले उद्यमों के लिए “गेम चेंजर” बताते हुए कहा कि इससे उद्यमियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने व्यवसाय को विस्तार देने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान राजोद जिला अध्यक्ष अनिकेत भरद्वाज ने कहा कि एमएसएमई  सेक्टर को प्रतिस्पर्धा में आगे बनाए रखने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ना बेहद जरूरी है। टीम पहल के जरिए छोटे उद्योगों को नई पहचान और बाजार मिलने की संभावना बढ़ेगी। इस दौरान जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी, प्रोफेसर डॉ. रश्मि, आरएलटी की उपाध्यक्ष बीना सिंह, एनएसआईसी के ओम गुंजन  और उप महाप्रबंधक समीर अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सभी वक्ताओं ने एमएसएमई सेक्टर को डिजिटल मार्केट से जोड़ने और ओएनडीसी  नेटवर्क के माध्यम से नए अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कार्यशाला के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें उद्यमियों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में उद्यमियों की भागीदारी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एमएसई उद्यमियों, उद्योग संगठनों और वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने उद्यमियों को डिजिटल माध्यमों के जरिए अपने उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के तरीके बताए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts