कानून के छात्रों ने देखी लोक अदालत की कार्रवाई
मेरठ। लीगल ऐड क्लीनिक विधि अध्ययन संस्थान चौधरी चरण सिंह विवि में संचालित के समन्वयक डा. विवेक कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थीयों को जिला न्यायालय मेरठ में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
लीगल ऐड क्लीनिक के नोडल अधिकारी डा. विकास कुमार ने विद्यार्थीयों को लोक अदालत की सरल प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुये लोक अदालत में मामलो के शीघ्र निस्तारण के बारे में बताया। श्री आशीष कौशिक ने विद्यार्थीयों को मीडियेशन सेंटर की प्रक्रिया एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नर्मता सिंह ने जरूरत मंद को कानूनी मदद देने की प्रक्रिया बताई और इसके साथ ही अन्य कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया और इसके साथ ही विद्यार्थीयों को अच्छा जज, अधिवक्ता व सुलहकत्र्ता बनने को प्रेरित किया। डा0 अपेक्षा चैधरी ने विद्यार्थीयों को न्यायालय का भ्रमण कराया। संस्थान के बी.ए.एल-एल.बी व एल-एल.बी. पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने लोक अदालत में बैंक , बिजली, चालान एवं अन्य मामलो की कार्यवाही देखी।


No comments:
Post a Comment