ई मेल के जरिए गुरुग्राम के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमें जांच में जुटी

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में एक बार फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सेक्टर-14 स्थित डीएवी  स्कूल के साथ शहर के कई अन्य स्कूलों को ये धमकी ईमेल के जरिए मिली है. जानकारी के अनुसार दर्जन भर स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में चिंता का माहौल बन गया।

 मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी स्कूलों में एहतियातन छुट्टी कर दी गई और छात्रों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्कूल परिसरों की जांच शुरू कर दी।पुलिस के साथ-साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें भी जांच में जुटी हुई हैं. सुरक्षा के मद्देनजर कई स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जबकि कुछ स्कूलों में तलाशी अभियान पूरा भी कर लिया गया है।

स्कूलों की छुट्टी, चेकिंग अभियान जारी: गुरुग्राम पलिस पीआओ संदीप कुमार के मुताबिक "अभी तक की जांच में किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है। पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts