भाकियू इंडिया एवं ट्रांसपोर्टर व्यापारियों की बैठक में हुआ संगठन विस्तार
गौरव शर्मा को दी भाकियू इंडिया ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
मेरठ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संयुक्त व्यापार संघ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं मेरठ ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के पिछले 15 वर्षों से अध्यक्ष गौरव शर्मा के कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर की अध्यक्षता में संगठन के पदाधिकारीयों एवं मेरठ ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के व्यापारियों की बैठक हुई। इस दौरान सभी ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर ने संयुक्त व्यापार संघ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं मेरठ ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के पिछले 15 वर्षों से अध्यक्ष गौरव शर्मा को संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी, भाकियू इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मौके पर उपस्थित सदस्यों एवं सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने सहमति देते हुए शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता संजीव राणा ने किया।
संगठन में किए गए नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव शर्मा ने ट्रांसपोर्टरों और छोटे व्यापारियों के साथ आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से बात रखी। भाकियू इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर ने कहा कि किसी भी ट्रांसपोर्टर और व्यापारी भाई को शासन, प्रशासन या किसी के भी द्वारा यदि उत्पीड़ित किया गया तो संगठन मजबूती के साथ उनके कंधे से कंधा मिलाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए समस्याओं का निवारण और उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही रणनीति बनाते हुए ट्रांसपोर्टर व्यापारियों के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ और उनकी समस्याओं के निवारण हेतु आंदोलन किया जाएगा।
राष्ट्रीय महासचिव अमित भड़ाना ने सभी ट्रांसपोर्टरों के द्वारा स्वागत किये जाने पर बधाई देते हुए प्रत्येक संघर्ष में मजबूती के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का भरोसा दिया।राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहित बैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा आनंद विकल प्रदेश प्रवक्ता विजय राणा मेरठ जिला अध्यक्ष दीपक राणा आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखें।
इस दौरान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी युवा कुलदीप कुंडा जिला उपाध्यक्ष मेरठ रिंकल यादव करवट कार्यकर्ता सोनू गुर्जर नीरज आहूजा अमित शर्मा अतुल शर्मा रोहित कपूर अंकुर प्रजापति अनीश चौधरी प्रेम सिंह आदि सैकड़ो ट्रांसपोर्टरों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की


No comments:
Post a Comment