ईरान -इजराईल युद्ध का असर 

होने लगी  सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें

बुकिंग के 4-5 दिन बाद भी नहीं मिल रही रसोई गैस, अफसर बोले- परेशान मत हों

 मेरठ। ईरान-इजराइल युद्ध से पेट्रोल व गैस की किल्लत दिखाई देने मेरठ समेत आसपास के जिलो में घरेलू व व्यवसायिक गैस की किल्लत आरंभ हो गयी है। सरकार की गाइड लाइन के अनुसार अब दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए 25 दिन बाद ही गैस बुक हो पाएंगी। सुबह गैस एंजेसी खुलते ही गैस लेने वालों के लाइन दिखाई दे रही है। 



 मंगलवार को इंडियन आयॅल , हिन्दुस्तान व भारत गैस एजेंसियों पर ग्राहकों की लंबी भीड़ देखने केा मिली।उपभोक्ताओ की ऑनलाइन गैस भी बुक नहीं हाे पा रही है। भारत गैस एंजेसी के मैनेजर ने हेल्प लाइन के माध्यम से गैस बुकिंग करने के कहा तो उस पर गैस बुक नहीं हो पा रही है। सबसे ज्यादा उन ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जो ब्लैक में गैस लेते थे। गैस न मिलने पर ऐसे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अफसरों का कहना है कि परेशान होने की जरूरत नहीं है।  फिलहाल किसी तरह की कमी की स्थिति नहीं है। विभाग के पास 25 दिन का कोटा उपलब्ध है।गैस कंपनियों ने भी ग्राहकों को मैसेज भेजकर गैस की किल्लत की खबरों से इनकार किया। कहा- ईंधन की कमी के दावे भ्रामक और निराधार हैं। देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है।

 घटते स्टॉक के चलते कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिलीवरी पर अघोषित रोक लगाई 

इधर, तेल कंपनियों ने घटते स्टॉक के चलते कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिलीवरी पर अघोषित रोक लगा दी है। एजेंसियों को फिलहाल सिर्फ घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई पर फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं।इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों पर पड़ रहा है। उन्हें कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इसके चलते आम लोगों में भी डर का माहौल है। कई शहरों में घरेलू सिलेंडर की डिमांड अचानक बढ़ गई है

No comments:

Post a Comment

Popular Posts