नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में एडमिशन एडवाइज़र मीट का आयोजन
मेरठ। नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, मोदीपुरम में एडमिशन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विभिन्न क्षेत्रों के एडमिशन एडवाइज़रों के साथ संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से एक भव्य एडमिशन एडवाइज़र मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिजनौर, हापुड़, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बुलंदशहर, बागपत, मवाना, हस्तिनापुर तथा बिजनौर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए 87 एडमिशन एडवाइज़रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुसार अतिथियों के तिलक एवं पुष्पमाला से स्वागत के साथ किया गया। कार्यक्रम में डायरेक्टर जनरल योगेश भोमिया ने सभी उपस्थित एडवाइज़रों का हार्दिक स्वागत करते हुए संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणामों तथा प्रभावशाली प्लेसमेंट रिकॉर्ड की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर डॉ. योगेश भोमियो ने विशेष रूप से कंप्यूटर साइंस विभाग में स्थापित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि ये प्रयोगशालाएँ विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जोड़ने तथा उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान के प्रत्येक कक्ष में डिजिटल बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को तकनीक-समर्थित शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।
संस्थान के को-फाउंडर एवं चेयरमैन बृजवीर सिंह ने सभी एडवाइज़रों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है और संस्थान उनके सहयोग से समाज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रसार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशकगण डॉ. विशाल कोहली, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. भूपेंद्र तोमर, मनोज गोयल तथा अरुण राणा ने भी सभी एडवाइज़रों का स्वागत किया और संस्थान की विभिन्न शैक्षणिक एवं अधोसंरचनात्मक सुविधाओं की जानकारी दी। इसके पश्चात सभी अतिथियों को संस्थान परिसर का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने डिजिटल कक्षाएं, उन्नत प्रयोगशालाएं तथा अन्य आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर जनरल योगेश भोमिया ने सभी एडमिशन एडवाइज़रों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए नीलकंठ किट एवं प्रशस्ति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन चांदनी मल्होत्रा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपांशु, आर्वी, निखिल, कपिल अग्रवाल, इमरान, विनोद कुमार, योगेश यादव, दीपक कुमार, अरुण, डोलर, नेहा, प्रीति, अंकित, शिव ठाकुर, प्रियंका, दीना, दीपक, गुलाब, मानसी सहित टीम के कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर उपस्थित एडमिशन एडवाइज़रों ने संस्थान की आधुनिक सुविधाओं, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी संस्थान के साथ सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया।


No comments:
Post a Comment