साहित्यकार कृष्ण कुमार निर्माण की दो पुस्तकों का हुआ विमोचन
करनाल।हिंदी और हरियाणवी के कवि और समीक्षक कृष्ण कुमार निर्माण की दो पुस्तकों 'घणा बदलग्गा यार जमान' और 'मन के जाल्लै' का दिल्ली में आयोजित समारोह में विमोचन किया गया। इस मौके पर तमाम प्रतिष्ठित साहित्यकार मौजूद रहे।
पुस्तकों का विमोचन प्रख्यात व्यंग्यकार और प्रोफेसर डॉक्टर हरीश नवल, हिंदी अकादमी दिल्ली के सदस्य और ऑल इंडिया रेडियो दिल्ली के उद्घोषक ऋषि कुमार शर्मा, हिंदी के प्रख्यात कवि, कथाकार, उपन्यासकार रामदरश मिश्र के पुत्र शशांक मिश्र और डॉक्टर सीपी भगत के हाथों किया गया।
गौरतलब है कि इससे पूर्व साहित्यकार निर्माण के आठ साँझा गद्य/पद्य संग्रह के अलावा 'शब्द बोलते हैं', 'कविता के बहाने', 'हल्के-फुल्के व्यंग्य संग्रह', 'प्रसंगवश' , 'संयोगवश', 'बखत-बखत की बात', 'बखत -बखत के बोल' हिंदी और हरियाणवी में प्रकाशित हो चुके हैं। इनकी रचनाएं दूरदर्शन और आकाशवाणी से प्रसारित हो चुकी हैं।
कृष्ण कुमार निर्माण ने बताया कि प्रख्यात व्यंग्यकार डॉक्टर हरीश नवल, हिंदी अकादमी सदस्य ऋषिकुमार शर्मा और रामदरश मिश्र के पुत्र शशांक मिश्र द्वारा उनकी पुस्तकों का विमोचन किया जाना अपने आप में गर्व की बात है,जो उन्हें और अधिक अच्छा लिखने की प्रेरणा देगा।


No comments:
Post a Comment