करण जौहर की ‘नजदीकियां’ में नजऱ आएंगे ताहा शाह बदुशा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ताहा शाह बदुशा फिल्मकार करण जौहर के नए प्रोजेक्ट नजदीकियां ने नजर आयेंगे। संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने के बाद से ताहा शाह बदुशा अपने करियर में लगातार मजबूती हासिल करते जा रहे हैं। संजय लीला भंसाली के बाद फिलहाल ताहा,करण जौहर के नए प्रोजेक्ट नज़दीकियां के साथ आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ परेश पाहुजा, आकांक्षा सिंह और निकिता दत्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
ताहा ने कहा कि धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म गिप्पी का हिस्सा बनने से लेकर अब करण जौहर के साथ दोबारा काम करना, यह सच में एक फुल-सर्कल जर्नी जैसा लग रहा है। संजय लीला भंसाली सर के साथ काम करने के बाद मैं नज़दीकियां के जरिए एक बिल्कुल नए स्पेस को एक्सप्लोर करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं आभारी हूं और बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक इसे देखें। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts