अचानक सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी महागिरावट!
गिरते दाम देख ग्राहकों के खिले चेहरे
लखनऊ (एजेंसी)।
घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू मांग में कमी के चलते कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना करीब 1,748 रुपये सस्ता हो गया, जबकि चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के रेट के अनुसार शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 1,58,555 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार शाम को इसका भाव 1,60,303 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी एक दिन के भीतर ही सोने की कीमत में करीब 1,748 रुपये की कमी दर्ज की गई। गुरुवार दोपहर में भी 24 कैरेट सोना 1,59,624 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था।
चांदी भी हुई सस्ती
सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को चांदी का भाव घटकर 2,59,951 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। गुरुवार शाम को चांदी का रेट 2,68,301 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस तरह एक दिन में चांदी की कीमत करीब 8,350 रुपये प्रति किलो तक गिर गई। वहीं गुरुवार सुबह चांदी 2,63,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी।


No comments:
Post a Comment