बंद मकान में 60  नकदी व आभूषण ले उड़े  चोरी 

गुमटी का गेट उखाड़कर दिया वारदात को अंजाम

 मेरठ।  थाना लिसाड़ी गेट के अंतर्गत  फतेहउल्लापुर चौकी से 50 मीटर की दूरी पर झोलाछाप के बंद मकान से बदमाश 60 लाख रुपये की नगदी व जेवर चोरी कर ले गए। झोलाछाप परिवार के साथ अपने गांव में ईद मनाने गया हुआ था। घर पहुंचने पर झोलाछाप को घटना के बारे में पता चला। चोरी की सूचना मिलते ही एएसपी कोतवाली मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्र कराए।

मूलरूप से जानी थानाक्षेत्र के गांव सिसौला निवासी हाजी मोहम्मद इदरीश मलिक कई सालों से परिवार के साथ फतेहउल्लापुर चौकी से 50 मीटर की दूरी पर समर गार्डन में रहते हैं। इदरीश मलिक का गांव जानी खुर्द में क्लीनिक है। शनिवार को वे परिवार के साथ ईद मनाने के लिए अपने गांव सिसौला गए थे। इस बीच देररात में बदमाशों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए तीसरी मंजिल पर बनी गुमटी का गेट उखाड़कर नीचे उतरे और दूसरी मंजिल पर कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।

बदमाश अलमारी में रखी 20 लाख रुपये की नगदी व करीब 25 तोले सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात को अंजाम देकर बदमाश छत के रास्ते से ही फरार हो गए। देर रात में ही घर पहुंचे झोलाछाप को चोरी का पता चला। उन्होंने रात में ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। रविवार को कोतवाली एएसपी अंतरिक्ष जैन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्र कराएं।

छह महीने पहले बेची थी गांव में जमीन

हाजी मोहम्मद इदरीश मलिक ने बताया कि करीब छह महीने पहले उन्होंने गांव में कुछ जमीन बेची थी। जमीन की रकम घर में रखी हुई थी। कुछ रकम के बेटी के लिए आभूषण बनवा दिए थे। बदमाश रकम और आभूषण सभी चोरी कर ले गए।

10 लोग हिरासत में, सीसीटीवी से कर रहे पहचान

कोतवाली एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल पूछताछ के लिए आसपास के 10 लोगों को हिरासत में लिया है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts