बंगाल समेत 5 राज्यों में रणभेरी बजी!

 9 अप्रैल से मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नयी दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन राज्यों की कुल 824 सीटों पर लोकतंत्र का महापर्व 9 अप्रैल से शुरू होकर 29 अप्रैल तक चलेगा। सत्ता का फैसला 4 मई को मतगणना के साथ होगा।

 राज्यवार चुनाव कार्यक्रम:

राज्य/यूटी सीटें चरण मतदान की तारीख

असम 126 1 09 अप्रैल 2026

केरल 140 1 09 अप्रैल 2026

पुडुचेरी 30 1 09 अप्रैल 2026

तमिलनाडु 234 1 23 अप्रैल 2026

पश्चिम बंगाल 294 2 23 और 29 अप्रैल

 उपचुनावों का भी ऐलान: 6 राज्यों की 8 सीटों पर वोटिंग

आयोग ने गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की रिक्त सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा की है:

9 अप्रैल: गोवा, नागालैंड, त्रिपुरा (1-1 सीट) और कर्नाटक (2 सीट)।

मुजफ्फरनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बाइक सवार सर्राफ को रौंदा, लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास दर्दनाक मौत ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बाइक सवार सर्राफ को रौंदा, लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास दर्दनाक मौत

23 अप्रैल: गुजरात (1 सीट) और महाराष्ट्र (2 सीट)।

बिजनौर में गैस और ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: डीएम जसजीत कौर ये भी पढ़ें  बिजनौर में गैस और ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: डीएम जसजीत कौर

 निष्पक्ष चुनाव के लिए 'विशाल' सुरक्षा घेरा

चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग ने भारी फौज तैनात की है:

कुल कर्मचारी: 25 लाख (15 लाख मतदान कर्मी + 8.5 लाख सुरक्षा कर्मी)।

ऑब्जर्वर: 1,444 जनरल ऑब्जर्वर और 49,000 माइक्रो ऑब्जर्वर।

मतदान केंद्र: 17.4 करोड़ मतदाताओं के लिए करीब 2.19 लाख बूथ।

विशेष सुविधा: 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए 'होम वोटिंग' (घर से मतदान) की सुविधा।

 आचार संहिता लागू, हिंसा पर सख्त रुख

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बंगाल में चरणों की संख्या कम करने (केवल 2 चरण) के फैसले पर उन्होंने कहा कि यह सभी की सुविधा के लिए किया गया है। घोषणा के साथ ही सभी चुनावी राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts