भारत के आईसीसी टी -20वर्ल्ड  कप जीतने पर मेरठ में मनाया गया ्जश्न 

    भारत माता की जय , गुलाल व जमकर हुई आतिशबाजी 

 मेरठ। अहदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गये आईसीसी टी-20 कप में भारत ने फाइनल मुकाबले में जैसी ही न्यूजीलैंड काआखिरी विकेट 19 वे ओवर में गिरा वैसे ही शहर में  खुशी की लहर दौड़ गयी। युवा हाथो में तिरंगा लेकर सड़कों पर  निकल पडे। चारों भारत माता की जय आसमान में गुलाल व पटाखे छूटने लगे। 

 युवा वाहनों पर भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आए। बेगमपुल, आबूलेन, शास्त्री नगर , जाग्रति विहार, थापर नगर  शारदा राेड़  आदि स्थानों पर देर रात तक विश्व कप जीतने का जश्न मनाया जाता रहा। जश्न के चलते कईस्थानों पर जाम की स्थिति बन गयी। 



घंटाघर पर मनाया गया जश्न 

इंडिया की जीत पर घंटाघर मे जश्न मनाया गया और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये गये। इस दौरान क्रिकेट कोच अतहर अली,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नासिर सैफी, परवेज़ सैफी, यूनुस सैफी, मुस्तकीम कुरैशी, शादाब अलवी, सुहैल कुरैशी, दानिश कुरैशी, साकिब आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts