1.97 लाख रूपये का टेक्स  देने के बाद छूटे अमृतसर के सर्राफा कारोबारी 

भैंसाली मेट्रो स्टेशन पर एसएसएफ ने चेकिंग के दौरान पकड़ा था 

 मेरठ। बीती रात भैंसाली मेट्रों स्टेशन पर एसएसएफ द्वारा सोने के साथ पकड़े गये अृमतसर के दो सर्राफा कारोबारियों को देर रात तक 1.97 लाख का टैक्स देने के बाद इनकम टैक्स विभाग ने छोड़ दिया। दोनो व्यापारी आगे की ओर रवाना हो गया है। 

 घटनाक्रम में अमृतसर के लॉन्ग बाली के व्यापारी रात्रि में 7 बजे भैंसाली बस अड्डे से मोदीनगर की तरफ जाने के लिए मेट्रो स्टेशन पहुंचे। वहां पर चेकिंग के दौरान उनके पास यह ज्वैलरी स्टेशन सिक्योरिटी फोर्स SSF ने पकड़ा। उन्होंने वहां पर मेट्रो ट्रेन के स्टाफ को बुला लिया। उन्होंने उस माल को देखकर जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर अदिति पांडे एवं जॉइंट जीएसटी कमिश्नर  अमित पाठक और उनकी पूरी टीम को बुला लिया।

 मेरठ बुलियन ट्रेडर्स के निवेदन पर  रात्रि में ही राजीव एंड कंपनी, सराफा बाजार पर सारे माल का वजन कराया और उसकी टेस्टिंग कराई गई। जो रात्रि में लगभग 2:45 पर संपन्न हुई। उसी के आधार पर और व्यापारी द्वारा उपलब्ध कराए गए बिल के आधार पर कैलकुलेशन कर पेनल्टी लगाई गई।उनका 297 ग्राम माल था।  जो कि 75 टच वाला था। जिसमें लौंग और बालियां थी। 29 ग्राम नगीना काटकर बाकी समान पर कैलकुलेशन कर उनसे 6% की पेनल्टी जमा कराई गईं है और 3% जीएसटी का उनका बिल था।  इस तरह से कुल 9% का भुगतान उनके द्वारा हुआ है।उन्हें पेनल्टी के रूप में 197000 जमा करने पड़े। सुबह छह बजे दोनो व्यापारियों अजय व विजय को टैक्स चुकता करने के बाद छोड़ दिया गया। 

  इस दौरान मेरठ बुलियन ट्रेडर्स के महामंत्री विजय आंनद ने सभी सर्राफा कारोबारियों ने अपील की है।  वह अपना जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराएं  और चालान वाउचर जरूर काटकर यात्रा के समय अपने पास रखें। जिससे परेशानी से बचा जा सकता है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts