जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 तक
10 अप्रैल से 30 तक चलेगा दस्तक अभियान
मेरठ ।संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 तक चलाया जाएगा।10 अप्रैल से 30 दस्तक अभियान चलाया जाएगा ।
जिला मलेरिया अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया शासन की गाइड लाइन के अनुसार पूरे जिले में अभियान चलाया जाएगा । अभियान के तहत सभी विभाग अपने-अपने विभागों से संबंधित गतिविधियां संपन्न कराएंगे।ताकि लोगों को संचारी रोगों से बचाया जा सके। आगे आने वाले दिनों में मच्छर देने बीमारियों से भी लोगों को जागरूक करके बचाई जा सके।10 अप्रैल से दस्तक अभियान संपूर्ण जनपद में चलाया जाएगा। जिसमें आशा एवं आंगनबाड़ी की टीम में घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के बारे में जानकारी जुटाएंगी तथा बुखार रोगियों क्षय रोग से संबंधित लक्षण वाले रोगियों कुपोषित बच्चों एवं कुष्ठ रोग एवं फाइलेरिया से लक्षण वाले लोगों की लाइन लिस्ट तैयार करेगी जिनका परीक्षण उपरांत समुचित उपचार की व्यवस्था की जाएगी।


No comments:
Post a Comment