पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर मेट्रो में बच्चों के संग अनुभव किया साझा
मेरठ मेट्रो में बच्चों के साथ हुई बातचीत ने इसे यादगार बना दिया
मेरठ। गत रविवार 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठवासियों को नमो भारत ट्रेन और मेट्रो की सौगात दी। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने शताब्दी नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो में सफर भी किया। इस दौरान उनके साथ कुछ छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे, जिनसे उन्होंने बातचीत की।यात्रा के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि मेरठ मेट्रो में बच्चों के साथ हुई बातचीत ने इस अनुभव को और भी खास और यादगार बना दिया। उन्होंने बच्चों के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।
प्रधानमंत्री के इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी। बड़ी संख्या में यूजर्स ने ट्वीट को रीट्वीट और शेयर किया।कई लोगों ने इसे प्रेरणादायक पहल बताते हुए प्रधानमंत्री के इस कदम की सराहना की। मेरठ में मेट्रो और नमो भारत की शुरुआत को शहर के विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। उद्घाटन के बाद से ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


No comments:
Post a Comment