समारा तिजोरी ने की विक्की कौशल की तारीफ

मुंबई। अभिनेत्री समारा तिजोरी ने विक्की कौशल की तारीफ की है। समारा तिजोरी हाल ही में रिलीज़ हुई मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर फिल्म दलदल में नजर आईं, जिसे दुनियाभर में सराहा जा रहा है।
बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिनय में आने से पहले समारा ने फिल्म भूत पार्ट वन दि हॉन्टेड शिप में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था, जिसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। हाल ही में उन्होंने फिल्म के सेट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया और कहा कि अभिनय सीखने का इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता। समारा ने इसे अविश्वसनीय अनुभव बताते हुए कहा कि मैंने उस फिल्म में इसलिए काम किया, क्योंकि मैं एक्टिंग करना चाहती थी। मैं लंबे समय से विक्की का काम देख रही थी। उनके सामने रहकर सीखने का मौका सबसे बड़ा होता है। मैंने भूत के सेट पर उनसे बहुत कुछ सीखा।
समारा ने बताया कि फिल्म के एक सीन के लिए जहाज के निचले हिस्से जैसा सेट बनाया गया था, जहां घुटनों तक पानी भरा हुआ था। उस पानी में पूरी टीम काम कर रही थी। पानी में डॉली, कैमरा, चप्पलें और रैपर सब थे। उसे असली जैसा दिखाने के लिए उसमें कॉफी और फूड कलर भी मिलाया गया था। समारा ने कहा कि वह पानी बिल्कुल साफ नहीं था, लेकिन मैंने विक्की को उसी पानी में एक्शन करते देखा। समारा ने विक्की की मेहनत और कला के प्रति उनके प्यार की भी तारीफ की। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts