अब पर्दे पर दिखेगा सोमनाथ मंदिर का इतिहास
संजय लीला भंसाली बनाएंगे फिल्ममुंबई। 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'बाजीराव मस्तानी', 'राम लीला', और 'ब्लैक' जैसी फिल्में बनाने वाले संजय लीला भंसाली नई पीरियड ड्रामा फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिर से दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इस बार फिल्म कोई लव स्टोरी या युद्ध नहीं है, बल्कि सनातन धर्म पर हुए प्रहार और आस्था को बचाने वाले लोगों के खून से लिखी गई है।
निर्देशक ने अपकमिंग फिल्म 'जय सोमनाथ' की पहली झलक शेयर की है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े होना तय है। केतन मेहता के निर्देशन में बन रही 'जय सोमनाथ' की पहली झलक मेकर्स ने रिलीज कर दी है। वीडियो में पहले सोमनाथ मंदिर को ध्वस्त होते हुए दिखाया गया है, लेकिन फिर धूल के पीछे नए सोमनाथ मंदिर की झलक दिख रही है।
वीडियो से साफ है कि इस बार भंसाली प्रोडक्शन में बन रही फिल्म इतिहास को दोबारा जिंदा कर देगी। वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा गया, "मंदिर तोड़ा जा सकता है, लेकिन आस्था को नहीं। संजय लीला भंसाली प्रस्तुत करते हैं- 'जय सोमनाथ,' निर्देशन- केतन मेहता।" फिल्म 2027 में रिलीज होगी, लेकिन अभी तक फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट का एलान नहीं हुआ है।


No comments:
Post a Comment