प्रिंस नरुला ने खोला अपनी 'हैप्पी मैरिड लाइफ' का राज
मुंबई। अभिनेता प्रिंस नरुला और उनकी पत्नी युविका चौधरी का प्यार दर्शकों के दिलों में बसता है। यह जोड़ा टीवी की दुनिया में काफी लोकप्रिय है। दोनों ने कई रियलिटी शोज में भी भाग लिया और जीते भी हैं। हाल ही में प्रिंस ने अपने हेल्दी रिलेशन का सीक्रेट रिवील किया है।
प्रिंस और युविका इन दिनों शो 'द 50' में नजर आ रहे हैं। शो के दौरान आरुषि ने प्रिंस से उनके रिश्ते के बारे में सवाल पूछा, "जब युविका उनसे नाराज हो जाती हैं, तो वे क्या करते हैं?" तो इस सवाल का जवाब देते हुए प्रिंस ने कहा, "जब युविका मुझसे नाराज होती हैं, तो मैं जल्दी से माफी मांग लेता हूं, या फिर उन्हें कोई खास गिफ्ट दे देता हूं, सोने की कोई चीज या फिर बाहर डिनर पर ले जाता हूं।"
प्रिंस ने ये वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "उसे मनाना भी एक आर्ट है।"


No comments:
Post a Comment