'नैना' की कहानी मेरी भी कहानी है: संदीपा धर

मुंबई । रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा अभिनेत्री संदीपा धर ने दमदार किरदार निभाया है। अभिनेत्री ने रिलीज के दिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने दिल की बात बयां की।
अभिनेत्री संदीपा धर ने इंस्टाग्राम पर कुछ बीटीएस तस्वीरें शामिल हैं, जिनमें वे नैना के किरदार में नजर आ रही हैं। साथ ही, उनके साथ मृणाल, सिद्धांत और फिल्म के अन्य कलाकार भी नजर आ रहे हैं।
उन्होंने लिखा, "नैना की कहानी मेरी कहानी है। शायद आपकी भी। मेरे पास हर सवाल का जवाब नहीं है। मैं भी सीख रही हूं, लेकिन इतना जरूर जानती हूं कि हमें बार-बार उन लोगों को अपनी वैल्यू साबित करने की जरूरत नहीं, हमें कभी समझ ही नहीं पाएंगे। हमें अपनी किस्मत खुद समझनी चाहिए।"
अभिनेत्री ने पोस्ट के अंत में लिखा, "अगर कभी आपको लगे कि आप काफी नहीं हैं, तो ये कहानी आपके लिए है। अगर आपने कभी किसी के लिए खुद को खो दिया, तो ये कहानी आपके लिए है। आइए, हम सब मिलकर खुद को फिर से ढूंढें। 'दो दीवाने सहर में' अब सिनेमाघरों में उपलब्ध है।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts