नशे की लत ने ली यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र की जान
फांसी की फंदा लगाकर दी जान
मेरठ। थाना टीपीनगर क्षेत्र के शिवपुरम निवासी 35 वर्षीय छात्र बिजेंद्र ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के कमरे से बरामद सुसाइड नोट में उसने अपनी नशे की लत को मौत का कारण बताया है। बिजेंद्र पिछले दो महीनों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
मवाना के गांव सठला निवासी बिजेंद्र शिवपुरम में प्रदीप के मकान में किराए पर रहता था। वहीं पर वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। बृहस्पतिवार को उसने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने आवश्यक नमूने एकत्र किए।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि छात्र के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने स्पष्ट किया है कि वह नशे का आदी हो चुका था। नशे के इंजेक्शन के कारण वह पढ़ाई नहीं कर पा रहा था और उसके पास पैसे भी नहीं बच रहे थे। उसने अपनी बहन से मदद मांगी थी लेकिन अब वह यह कदम उठा रहा है। छात्र ने यह भी स्पष्ट किया कि उसकी मौत के लिए परिवार या कोई अन्य व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है। सूचना पर पहुंचे परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया।


No comments:
Post a Comment