मेरठ  के खिलाड़ी वरदान को किया सम्मानित 

   35 वी राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप  में तीसरा स्थान दिलाने में निभाई अहम भूमिका 

 मेरठ। 35 वी राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप बालक वर्ग में  उत्तर प्रदेश की  टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिसमे मेरठ के खिलाड़ी वरदान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अपनी अहम भूमिका निभाई।

 यह चैंपियनशिप खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से  हरियाणा के कुरुक्षेत्र में  31जनवरी से 4फरवरी तक संपन्न हुई।प्रदर्शन पर लौटने पर उनके कोच  मनोज कनौजिया  ने बताया कि वरदान बहुत ही लगनशील,ईमानदार,कार्यानिष्ठा है।वरदान  रामसहाय इंटर कॉलेज गढ़ रोड मेरठ के क्रीड़ा स्थल पर प्रतिदिन समय से आकार अपना अभ्यास करता है।आज वापसी आने पर वरदान  का  स्वागत हुआ रामसहाय इंटर कॉलेज में प्रबंधक रजनीश त्यागी जी द्वारा  पटका और किट पहनाकर श्री भूपेंद्र सिंह कोऑर्डिनेट चयन ट्रायल/प्रदेश महा सचिव राष्ट्रीय लोक दल खेल प्रकोष्ठ ने ट्रैकसूट दे कर,अशोक त्रिपाठी इंटरनेशनल टेक्निकल ऑफिशल द्वारा प्रतीक चिन्ह और प्रबुद्ध कीड़ा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनीता गोस्वामी ने माला पहनकर  वरदान को शुभाशीष प्रदान किया। व इसी तरह के प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया इस उपलब्धि पर  गौरव ,जयप्रकाश सुकरामपाल आदि मौजूद रहे। वरदान के प्रदर्शन पर साथी  खिलाड़ियों में खुशी की लहर।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts