मेडिकल कॉलेज में प्रमुख अधीक्षिका का कार्यभार ग्रहण किया
मेरठ। मंगलवार को उत्तर प्रदेश शासन के कार्यालय आदेश के क्रम में डॉ सुधा कुमारी ने मेडिकल कॉलेज मेरठ में प्रमुख अधीक्षिका (SIC) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पूर्व में वे जिला चिकित्सालय सहारनपुर में तैनात थी।
निवर्तमान प्रमुख अधीक्षक डॉ धीरज बालियान ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने कहा कि डॉ सुधा कुमारी के आने से चिकित्सालय द्वारा आमजन को दी जा रही सुविधाओं को और भी बेहतर किया जा सकेगा।
डॉ सुधा कुमारी ने कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य “चिकित्सालय में आने वाले प्रत्येक मरीज़ को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और अस्पताल में पारदर्शी एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है"। साथ ही साथ उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण पर जोर दिया। मेडिकल कॉलेज मेरठ के सभी संकाय सदस्यों ने उनके कार्यभार ग्रहण किए जाने पर उनको शुभकामनाएं दी।


No comments:
Post a Comment