गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र ने किया सुसाइड

 हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव

 नोएडा।ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में स्थित AWHO सोसाइटी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। सोसाइटी के भगत सिंह हॉस्टल में एक बीटेक छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। जानकारी होने पर हॉस्टल के अन्य छात्रों में सनसनी फैल गई। छात्रों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही।

जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान गौरव के रूप में हुई, जो मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले के जाटू थाना क्षेत्र का रहने वाला था। गौरव ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था. वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। गौरव के साथ तीन अन्य दोस्त भी रहते थे. सभी छुट्टी पर गए हुए थे। वह अकेला ही अपने रूम में था। बताया जा रहा कि गौरव पढ़ाई में काफी मेहनती था, लेकिन आत्महत्या किन कारणों से की, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

युवती के फोन पर भेजा था मैसेज

बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने कि घटना से पहले गौरव ने एक युवती को फोन पर मैसेज भेजा था। हालांकि यह मैसेज क्या था, यह अभी पता नहीं चल पाया. मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। हालांकि पुलिस सभी पहलू की जांच कर रही है। मृतक की कॉल डिटेल व अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं।गौरव के परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई. परिजन ग्रेटर नोएडा आए और उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव ले गए।

परिजनों ने नहीं की शिकायत

परिजनों की ओर से कोई भी लिखित शिकायत नहीं दी गई। परिजनों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. वहीं गौरव के अन्य दोस्तों से पूछताछ करने पर पता चला कि वह पढ़ाई को लेकर काफी चिंतित था। मेहनती भी था, लेकिन इस आत्महत्या से उसके दोस्त भी हैरान हैं. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts