दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही जिंदगी है: उर्मिला मतोंडकर
मुंबई। 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर ने अपने जन्मदिन पर फैंस और चाहने वालों को तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी तस्वीर शेयर कीं। इसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
उर्मिला ने पोस्ट कर लिखा, "आज मेरा दिल आप सभी से मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए कृतज्ञता से भरा हुआ है। आप सभी ने मुझे बिना शर्त के जो प्यार दिया है, वही मेरी दुनिया है और मैं उसे आप सभी के साथ वापस बांटती हूं।"
अभिनेत्री ने आगे लिखा, "जिंदगी एक ऐसे अनगिनत छोटे-छोटे पलों से बनी होनी चाहिए, जिनमें हम ज्यादा से ज्यादा लोगों के चेहरे पर एक छोटी-सी मुस्कान ला सकें।"


No comments:
Post a Comment