रणदीप हुड्डा ने ‘ईथा’ के लिए बनाई दमदार बॉडी
मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा नेअपनी आने वाली फिल्म ‘ईथा’ के लिए वजऩ बढ़ाया है और दमदार बॉडी बनाई है। रणदीप हुड्डा ने एक बार फिर अपनी फिटनेस से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस बार उन्होंने जिम से एक मिरर सेल्फी शेयर की है, जिसमें उनका बढ़ा हुआ और दमदार शरीर साफ नजऱ आ रहा है। हाल ही में अपने नए मूंछों वाले लुक को लेकर चर्चा में रहे रणदीप अब इस नई शर्टलेस तस्वीर में अपनी ज़बरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन दिखाते दिखे।
यह लुक उनकी आने वाली फिल्म ‘ईथा’ के लिए है, जिसकी शूटिंग इस वक्त मुंबई में चल रही है। तस्वीर शेयर होते ही कमेंट सेक्शन में फैंस की भरमार हो गई। लोग आग और लाल दिल वाले इमोजी जमकर पोस्ट करने लगे। एक फैन ने लिखा भाई, वजऩ बढ़ाना और घटाना कोई आपसे सीखे, वहीं किसी ने उन्हें सीधा हॉटेस्ट कह दिया। इस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर उत्साह इसलिए भी बढ़ गया क्योंकि यह लुक फैंस के लिए पूरी तरह नया नहीं था। कुछ दिन पहले ही रणदीप को मुंबई में शूट के बाद देखा गया था, जहां उनकी घनी मूंछें और पहले से ज़्यादा भारी-भरकम बॉडी नजऱ आई थी। उस वक्त का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और उनका नया लुक चर्चा का विषय बन गया था। ‘ईथा’ के लिए भी वह अपनी ताकत बढ़ाने और बॉडी को और भारी बनाने पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।


No comments:
Post a Comment