पुण्यतिथि पर शिव सैनिकों ने धर्मा को दी श्रद्धांजलि
मेरठ। शिव सेना नेता धर्मदत्त शर्मा उर्फ धर्मा की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को शिव सेना ने छीपी टैंक स्थित कार्यालय पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की।
इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। शिवसेना जिला प्रमुख संदीप गर्ग के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने धर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि धर्मा ने अपना पूरा जीवन हिन्दुत्व के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर जिला प्रमुख संदीप गर्ग ने वरिष्ठ शिव सैनिक राहुल त्रिवेदी को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्रद्धांजली देने वालो में अवनीश आर्य, पंकज गुप्ता, राहुल त्रिवेदी, प्रदीप सक्सेना, मुकेश वर्मा, जसवीर सिंह, प्रेमशंकर, अमित भारती, अजय कुमार, योगेश कुमार, रतन सिंह, आदेश आर्य, आजम प्रधान, राम सिंह याद और इमरान मुख्य रूप से मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment