आज आ सकते है सीएम योगी आदित्यनाथ
मोहकमपुर फेस टू में बनेंगे 10 हेलीपैड अधिकारियों ने किया निरीक्षण
पंडाल का कार्य अस्सी प्रतिशत , जनसभा स्थल पर लगाए गये बेरिकेटिंग
मेरठ।। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी 22 फरवरी को होने वाल जनसभा की तैयारी जोरशोर से जारी है। कर्मचारी रात दिन कार्यक्रम स्थल को तेयार करने में जुटे है। रविवार को परतापुर पुलिस ने वाहन से सोमवार को बाजार बंद रखने का एनाउसमेंट किया। उससे आशंका लग रही है। सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने आ सकते है। अभी कोई भी अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।
रविवार को जिलाधिकारी डा. वी. के सिंह, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने मोहकमपुर औद्योगिक क्षेत्र फेस टू का निरीक्षण किया और पांच हेलीपैड जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। वही शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन के सौंदर्यकरण के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है।मोहिउद्दीनपुर में बना रहे जनसभा के लिए पंडाल का कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। रविवार को पंडाल से लेकर छज्जूपुर मार्ग तक बैरिकेडिंग लगाकर मुख्य मार्ग बनाया गया। इसके अलावा हेलीपैड से लेकर पंडाल तक बनने वाली गैलरी का काम भी लगभग पूरा हो चुका है ।
मोहिउद्दीनपुर में जनसभा स्थल के आसपास कुल पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं । जिसमे तीन हैलिपेड तैयार हो चुके है। अन्य दो को तैयार किया जा रहा है।
जनसभा में पहुंचेंगी प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
जनसभा स्थल पर जिस प्रकार से 10 हैलिपेड बनाए जा रहे है। उसे साफ लग रहा है। प्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल भी जनसभा में पहुंचेगी। अधिकारी भी इस बात की पुष्टि कर रहे है।


No comments:
Post a Comment