हाथी को छोड़कर साईकिल पर सवार हुए बसपाई 

लखनऊ में नसीमुद्दीन सिद्दकी के साथ ज्वाइन की समाजवादी पार्टी

मेरठ। मेरठ में बहुजन समाजवादी पार्टी के तमाम नेताओं ने साइकिल की सवारी कर ली है। रविवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन लोगों को सपा की सदस्यता दिलाई है।

बता दें कि रविवार को ही नसीमुद्दीन सिद्दकी ने सपा का दामन थामा है। उनके साथ ही मेरठ से तमाम बसपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी में ज्वाइनिंग की है। मेरठ से बसपा नेता प्रवीण वशिष्ठ के साथ अन्य चेहरों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की है। आज समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व मे प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करी।जिनके समर्थन मे पश्चिमी यूपी में ब्राह्मण समाज के बीच गहरी पैठ रखने वाले पंडित प्रवीन वशिष्ठ को भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। जिसमे संदीप कुमार और राहुल गौतमभी उपस्थित रहें।जिनके समर्थन मे सैकड़ो भर लोगो ने भी पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी की गहरी नींव को बनाए रखने के लिए आज ये ऐतिहासिक पल को उजागर किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts